Realme 1st Anniversary Sale 2 मई से लेकर 4 मई के बीच आयोजित की जा रही है। Oppo की सब ब्रांड Realme भारतीय बाजार में अपने एक साल पूरा होने पर इस सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में Realme के अब तक लॉन्च हुए डिवाइस पर डिस्काउंट ऑफर्स दिया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए Realme 3 की ओपन सेल और Realme 3 Pro की फ्लैश सेल भी आयोजित की जाएगी। इस सेल का आयोजन Realme के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा Realme के एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।इस सेल में Realme फैन्स के लिए एक लाइक कलेक्शन कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 1 करोड़ रुपये का कूपन दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह रजिस्ट्रेशन 1 मई तक चलेगी। Realme फैन्स को 1,000 रुपये तक का कूपन दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल फैन्स Realme 3 Pro के अलावा किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा टॉप 10 फैन्स को फ्री में Realme का एक स्मार्टफोन दिया जाएगा।इस ऑफर के तहत Realme के स्मार्टफोन को केवल 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इस सुपर डील में Realme के स्मार्टफोन के अलावा एक्सेसरीज भी 1 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस 1 रुपये की डील में 2, 3 और 4 मई को रात के 12 बजे मिडनाइट बुफे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महज 1 रुपये में Realme 2 Pro (10 PCs), Realme C1 (10 PCs) और Realme U1 (10 PCs) खरीद सकते हैं। सुबह के 9 बजे हेल्दी ब्रेकफास्ट डील के तौर पर ईयरबड्स ऑफर किए जा रहे हैं। वहीं, दिन के 12 बजे Sumptuous लंच के तौर पर Realme C1 (10 PCs) और Realme U1 (10 PCs) ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा रात के 8 बजे फाइन डिनर के तौर पर Realme बैकपैक ऑफर किया जा रहा है।
फैन्स ऑल इन ऑफर
इसके अलावा यूजर्स को फैन्स ऑल इन ऑफर भी दिया जा रहा है। Realme फैन्स को 2 मई के रात के 12 बजे से लेकर 4 मई के रात के 11:59 बजे तक फैन्स ऑल इन ऑफर दिया जाएगा। इसमें Realme फैन्स को उनके बैग्स के हिसाब से डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे। 3 बैग वाले कस्टमर्स को 500 रुपये का, 2 बैग वाले कस्टमर्स को 300 रुपये का और 1 बैग वाले कस्टमर्स को 200 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जाएगा। इन डिस्काउंट कूपन का इस्तेमाल Realme 3 Pro और Realme C2 के अलावा किसी स्मार्टफोन के लिए किया जा सकता है।



