तरबूज गर्मियों के मौसम में मिलने वाला फल है। अधिकतर लोग इसे पसंद करते हैं। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। अधिकतर लोग तरबूज खाते समय उसके बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बीज भी शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इसके बीजों को उबाल कर खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और तांबे जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इनको अच्छी तरह पका कर सेवन से शरीर को काफी लाभ होते हैं।
पकाने की विधि
20-30 तरबूज के बीज लेकर पीस लें। अब इसे 2 लीटर पानी में 15 मिनट के लिए उबालें जिससे यह एक सिरप बन जाएगा। इसे दो दिन मे पीकर खत्म करें। हफ्ते में दो बार यह प्रक्रिया दोहराने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। इसके अलावा बीजों को सूखा कर खाने से भी लाभ होता है।
1. स्वस्थ दिल
इसमें मैग्नीशियम काफी मात्रा मे होता है जो दिल की सुरक्षा करने में सहायक है। इसके अलावा यह ब्लड प्रैशर को संतुलित बनाता है और दिल की कई समस्याओं को दूर करता है।
2. झुर्रियां
तरबूज के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो झुर्रियों की समस्या को रोकते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा मजबूत और स्वस्थ होती है।
3. डायबीटिज
उबले बीजों के सीरप का रोजाना खाली पेट सेवन करना मधुमेह के रोगी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस बीमारी के लिए यह एक प्राकृतिक इलाज है।
4. कमजोरी
किसी भी गंभीर बीमारी के बाद शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है। ऐसे में इसको लेने से फायदा होता है। इसके अलावा यह स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है।
5. प्रजनन क्षमता
इसके बीजों में लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पुरूषों की प्रजनन शक्ति को बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए पुरूषों को रोजाना अपने खाने में तरबूज के सूखे बीजों का सेवन करना चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



