Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमश्रीनगर से जैश आतंकी माजिद बाबा गिरफ्तार, दिल्ली में शूटआउट के बाद...

श्रीनगर से जैश आतंकी माजिद बाबा गिरफ्तार, दिल्ली में शूटआउट के बाद हुआ था फरार…..

आतंकी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई दिनों से इस फरार आतंकी की तलाश में थी और खुफिया सूचना के आधार पर माजिद बाबा को शनिवार शाम श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल माजिद बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. इस आतंकी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई दिनों से इस फरार आतंकी की तलाश में थी और खुफिया सूचना के आधार पर माजिद बाबा को शनिवार शाम श्रीनगर से गिरफ्तार किया है.

जैश आतंकी माजिद 2007 में दिल्ली के दीन दयाल मार्ग पर हुए शूट आउट के बाद फरार हो गया था. इस शूट आउट के बाद 3 कश्मीरी और एक पाकिस्तानी आतंकी पकड़े गए थे, निचली अदालत ने इन्हें बरी कर दिया था जबकि दिल्ली हाइकोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी. लेकिन माजिद तबसे ही फरार चल रहा था, इसके साथ एक अन्य फरार आतंकी को भी स्पेशल सेल ने पिछले महीने कश्मीर से ही पकड़ा था.जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आतंकी जम्मू कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है. अब इसे पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments