Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYSamsung Galaxy M40 की कीमत करीब 25,000 रुपये होने का दावा...

Samsung Galaxy M40 की कीमत करीब 25,000 रुपये होने का दावा…

गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होगा। एक अलग रिपोर्ट में बताया गया कि यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि Galaxy M40 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा।

Samsung Galaxy M40 को अगले महीने की शुरुआत में करीब 25,000 रुपये में भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी न्यूज एजेंसी IANS ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी है। यह सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन होगा। भारत में Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 पहले से उपलब्ध हैं। IANS की रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एम40 की कीमत के अलावा कई फीचर्स का भी खुलासा किया गया है। दावा किया गया है कि यह Galaxy M सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होगा जो नाम से भी साफ है।

इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से IANS ने बताया कि  गैलेक्सी एम सीरीज़ के अन्य हैंडसेट की तरह Samsung Galaxy M40 में सैमसंग एक्सीनॉस प्रोसेसर नहीं होगा। बल्कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। याद रहे कि अब तक लॉन्च हुए गैलेक्सी एम सीरीज़ के Galaxy M10Galaxy M20 और Galaxy M30 हैंडसेट एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ आते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy M40 इस सीरीज़ का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M40 को SM-M405F मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला कि गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होगा। एक अलग रिपोर्ट में बताया गया कि यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि Galaxy M40 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा।

IANS ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम40 में तीन रियर कैमरे होंगे। इसमें होल पंच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह फीचर सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ का हिस्सा है।

याद रहे कि Samsung ने नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के Galaxy M10 और Galaxy M20 स्मार्टफोन को जनवरी महीने में भारतीय मार्केट में उतारा था। इसके बाद फरवरी महीने में तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी वाले Samsung Galaxy M30 को लॉन्च किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments