Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYएवेंजर्स एंडगेम के बाद OnePlus 7 Series के विज्ञापन में दिखेगा आयरन...

एवेंजर्स एंडगेम के बाद OnePlus 7 Series के विज्ञापन में दिखेगा आयरन मैन का जलवा….

 वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने हाल ही में अपने नवीनतम मार्केटिंग और ब्रांड कैंपेन के लिए आयरन मैन और एवेंजर्स सीरिज के सुपरहीरो Robert Downey Jr. को अपने साथ जोड़ा है। बता दें कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में OnePlus की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह अपनी ब्रांड फिलॉस्फी ‘Never Settle’ में विश्वास करती है और पर्फेक्शन की खोज में लगातार लगी हुई है।

OnePlus हमेशा ही अपने यूजर्स के लिए कुछ बेस्ट करने का प्रयास करती है और Robert Downey Jr. का जुड़ना ब्रांड के वादे को विस्तार देता है। OnePlus की क्रिएटिव टीम इस लोकप्रिय अमेरिकी एक्टर के साथ मिलकर नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन (OnePlus 7 Series) के कैपेंन के लिए काम कर रही है। इस वीडियो में आप देखिए आयरन मैन का जलवा- https://www.youtube.com/watch?v=waPqXbyuHlY” rel=”nofollow

Robert Downey Jr. को विश्व के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता है। पर्दे पर उनकी एक्टिंग ताजगी का एहसास देती है। उनकी कई फिल्में कटिंग-एज टेक्नोलॉजी और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन का प्रतिनिधित्व करती है, जो OnePlus के लिए बहुत मायने रखती है। Robert Downey Jr. एक बहुमुखी व्यक्तित्व हैं और उनके फैंस की संख्या मिलियन्स में है। उनका ब्रांड से जुड़ना ब्रांड की फिलॉस्फी ‘Never Settle’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

इस एसोसिएशन के बारे में बात करते हुए, OnePlus के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी Pete Lau ने कहा – OnePlus हर काम को पूरे ध्यान के साथ करने में विश्वास करती है। यह हमारे कम्युनिटी के लिए एक असाधारण अनुभव की तरह है। Robert Downey Jr. के साथ काम करते हुए, हमने देखा कि उनकी रचनात्मकता और समर्पण की झलक हमारी विचारधारा से मेल खाती है। हम OnePlus परिवार में Robert Downey Jr. का स्वागत करके खुश हैं।

एसोसिएशन के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए Robert Downey Jr. ने कहा – तकनीक को आगे ले जाने वाला युवा ब्रांड OnePlus 7 Pro काफी अच्छा। मुझे क्वालिटी और क्राफ्ट्समैनशिप के सिद्धांतों के आधार पर एक प्रामाणिक अभियान बनाने में मदद करने के लिए चुनौती दी गई थी, और यह पहले से ही रचनात्मक रूप से बेहतर साबित हो रहा है। इनोवेटिव डिजाइन के साथ OnePlus 7 Pro वास्तव में प्रभावशाली है।

OnePlus 7 Series के लॉन्च के साथ ही Robert Downey Jr. का कैंपेन भारत और चीन में दिखाई दे रहा है। OnePlus के साथ एक्टर का जुड़ाव इस युवा ब्रांड के विकास की कहानी में एक और मील का पत्थर है। Robert Downey Jr. एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और सफल अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। वह OnePlus में ब्रांड की फिलॉस्फी ‘Never Settle’ के भाव को दर्शाते हैं।

मार्केटिंग और ब्रांड कैंपेन के लिए OnePlus ने युवाओं पर पूरा ध्यान दिया है। Robert Downey Jr. को अपने ब्रांड से जोड़कर OnePlus यह साबित कर दिया है कि वह अपने यूजर्स को कुछ नया देने में विश्वास करती हैं। बता दें कि बीते 14 मई को OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro लॉन्च किया गया। यह एक अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो कई बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments