Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeराजनातिक खबरेबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की 'डिनर डिप्लोमेसी', एनडीए नेताओं को बुलावा...

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की ‘डिनर डिप्लोमेसी’, एनडीए नेताओं को बुलावा…

एग्जिट पोल के नतीजों में मुताबिक भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता पर एक बार फिर काबिज होने जा रही है। आंकड़े दिखा रहे हैं कि भाजपा समर्थित एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही है। केंद्र में दोबारा सत्ता पर आने की संभावनाओं के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए नेताओं की बैठक बुलाई है। अमित शाह ने एनडीए नेताओं के लिए मंगलवार को डिनर का आयोजन किया है।

वहीं, मंगलवार को ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की बैठक भी होगी। हालांकि, इस बैठक का एजेंडा अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर चर्चा की जाएगी।बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनती हुई दिखाई दे रहे है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो साल 2014 के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार थोड़ा बेहतर है। नतीजों के मुताबिक कांग्रेस को 96 से 107 सीटों का अनुमान है, लेकिन सत्ता में आने के लिए उसे 5 साल और इंतजार करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments