Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यहवा में प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक, जानें लक्षण.........

हवा में प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक, जानें लक्षण………

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में हर साल लगभग 70 लाख लोगों की मौत होती है। शहरों में बढ़ती आबादी, बढ़ती गाड़ियां, घटते जंगल जैसे तमाम कारण है जिसके कारण हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है।हवा की क्वालिटी हमारी जिंदगी पर भी असर डालती है। प्रदूषण मुक्त वातावरण बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। जिंदगी को अच्छे से जीने के लिए स्वास्थ्य जितनी जरूरी कोई दूसरी चीज नहीं है। हालांकि, आज के शहरीकरण और भागमभाग के दौर में हवा में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। शहरों में साफ हवा में रहना लगभग नामुमकिन हो गया है। खराब हवा हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाती है।

आइए, आपको कुछ लक्षणों के बारे में बताते हैं जो बताते हैं कि आपका शरीर हवा के प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित है।
-बालों का झड़ना

-आंख और नाक में जलन होना

-सांस लेने में तकलीफ

-चक्कर आना, सिरदर्द और घबराहट

-त्वचा पर दाने और खुजली

अगर आपका स्वास्थ्य हवा के कारण खराब हो रहा है तो आप एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रैफिक ऑवर्स में घर से निकलने से बचें और संभव हो तो कुछ दिन का ब्रेक लेकर किसी साफ वातावरण वाली जगह घूम कर आएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments