जब आप कैंसर के इलाज के लिए आगे बढ़ते हैं तो इसके बारे में कुछ चीजें आपको क्लियर कर लेनी चाहिए। अपने डॉक्टर से आपको कुछ बातें जरूर पूछ लेनी चाहिए ताकि मानसिक रूप से खुद को आने वाले समय के लिए तैयार कर सकें।
ओवेरियन कैंसर से आज दुनिया भर की लाखों महिलाएं पीड़ित हैं। अकसर कैंसर डायग्नॉज होने पर लोगों को लगता है कि अब इसका इलाज संभव नहीं है। इसका बड़ा कारण यह है कि कोई भी इस खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं होता है। अगर किसी को कैंसर होने का पता चले तो घबराने से बेहतर उसे स्वीकार करके इलाज के बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि सही समय पर पता चलने पर इसका इलाज संभव है।
मुझे कौन सा ओवेरियन कैंसर है?
ओवोरियन कैंसर अलग-अलग प्रकार के होते हैं। सबसे पहले ट्यूमर कहां बना था, यह इस बात से डिसाइड होते हैं। मसलन, ओवरी, कवरिंग लेयर, अंडाणु बनाने वाले सेल या फिर हॉर्मोन बनाने वाले सेल।
इलाज के लिए कहां जाएं?
आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि इसके इलाज के लिए आपके लिए सबसे उचित जगह या अस्पताल कौन सा है। इसके लिए अलग-अलग डॉक्टर्स की सलाह ले सकती हैं।
ट्रीटमेंट प्लान
कई मरीजों को पहले सर्जरी की जरूरत पड़ती है और फिर रिकवर होने के बाद उनकी कीमोथरपी होती है। जबकि कई मरीजों की पहले कीमोथरपी की जाती है और फिर सर्जरी होती है।
कीमो के साइड इफेक्ट्स
कीमोथेरपी के साइडइफेक्ट्स उसमें दिए जाने वाले ड्रग्स पर निर्भर करते हैं। ऐसे में आपको मानसिक रूप से कुछ चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके लिए आप अपने डॉक्टर्स से इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में विस्तार से जान लें।



