सारा संसार अजब-गजब और रोमांचक चीजों से भरा हुआ है। दुनिया में ऐसे भी कई लोग हैं जो अपनी अजब-गजब चीजों के लिए जाने जाते हैं। जैसे कि कोई सबसे लंबा है, किसी के नाखून बड़े हैं तो कोई अपने लंबे बालों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की कौन है? दरअसल, रूस की एकैटेरिना लिसिना के नाम दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यही नहीं, एकैटेरिना के नाम गिनीज बुक में दो रिकॉर्ड दर्ज हैं। 29 साल की एकैटेरिना पेशे से एक मॉडल हैं। उन्हें दुनिया की लंबी मॉडल का खिताब भी दिया जा चुका है। एकैटेरिना की लंबाई 6 फीट 9 इंच है। उनके बाएं टांग की लंबाई 132.8 सेमी. और दाहिने टांग की लंबाई 132.2 सेमी. है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एकैटेरिना लिसिना एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसमें सभी लंबे हैं। उनके भाई की लंबाई 6 फीट 6 इंच, पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। लिसिना को अपनी लंबाई की वजह से कई बार दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। उन्हें विमान या कार में बैठने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा न तो उनके नाप के पैंट मिलते हैं और न ही जूते। उन्हें अलग से अपने लिए जूते बनवाने पड़ते हैं। एकैटेरिना पहले बास्केटबॉल खेलती थीं। रूस की राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने रूस के लिए कांस्य पदक जीता था। आपको यह जानकर भी बेहद आश्चर्य होगा कि एकैटेरिना हिंदू धर्म का पालन करती हैं। कुछ साल पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था और माता लक्ष्मी की परम भक्त बन गई थीं। तब से उन्होंने मांस खाना बंद कर दिया। वह हर दिन माता का ध्यान लगाती हैं।
ये है दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की, धर्म परिवर्तन कर बन गई थी हिंदू…
Recent Comments
on Hello world!



