Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमयूपी से एक ही दिन में दो सपा नेताओं की गोली मारकर...

यूपी से एक ही दिन में दो सपा नेताओं की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार…..

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लूट-हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पुलिस और प्रशासन के नाकाम होने के कारण बदमाशों के हौसले भी यहां बुलंद हो चुके हैं. अब समाजवादी पार्टी के नेता राम टेग कटारिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में दो सपा नेताओं की हत्या से सनसनी फैल गई है. एक मामला ग्रेटर नोएडा का है तो दूसरा मामला जौनपुर का है. दोनों नेताओंं को गोली मारी गई है.

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लूट-हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पुलिस और प्रशासन के नाकाम होने के कारण बदमाशों के हौसले भी यहां बुलंद हो चुके हैं. अब समाजवादी पार्टी के नेता राम टेग कटारिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का है. जहां जारचा रोड़ पर अपने घर के सामने सीवर का काम कर रहे समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम टेग कटारिया को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. बदमाश मौके से ही फरार हो गए तो वहीं घायल हालात में कटारिया को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सपा नेता की हत्या के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं.

पुलिस के मुताबिक जारचा रोड़ का इलाका उस समय गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया, जब एक कार और दो बाइकों पर आए बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के दादरी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष कटारिया को गोली मार दी. मृतक के पड़ोसी की मानें तो बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मारी. कटारिया को करीब पांच गोलियां लगी.

मामले को लेकर पड़ोसियों का कहना है कि कटारिया का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी. हालांकि कोई आंतरिक मामला भी हो सकता है. वहीं लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए. लोगों ने कहा कि पुलिस का रवैया अगर ठीक होता तो बदमाश इस तरह की घटनाओं को अंजाम नहीं दे पाते. मर्डर होने के बाद सिर्फ दरोगा आए थे और चले गए.

जौनपुर में भी हत्या

इसके अलावा जौनपुर के सराय ख्वाजा इलाके में सपा नेता लालजी यादव की भी हत्या कर दी गई. बदमाशों ने लालजी यादव की भी गोली मारकर हत्या की. फिलहाल हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है. वहीं लालजी यादव की हत्या की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की है और साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है. सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जौनपुर में आज लालजी यादव की हत्या की जांच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को सौंपी है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments