Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYFlipkart Flipstart Days सेल: टीवी, फ्रीज, लैपटॉप आदि पर मिल रही ये...

Flipkart Flipstart Days सेल: टीवी, फ्रीज, लैपटॉप आदि पर मिल रही ये Best Deals….

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Flipstart Days सेल शुरू हो गई है। यह सेल 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक, गैजेट, फैशन और होम अप्लायंस जैसे प्रोडक्ट्स को पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें से कई प्रोडक्टस आधी कीमत में खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा सेल में EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, मोबाइल एसेसरीज को 199 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart Flipstart Days सेल:

इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस दौरान Sony, JBL के हेडफोन्स और स्पीकर्स पर भी 70 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, HP, Acer जैसे लैपटॉप्स को भी कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं, फैशन प्रोडक्ट्स पर 40 से 80 फीसद तक का ऑफ दिया जा रहा है। टीवी सेगमेंट में 75 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Canon EOS 3000D DSLR Camera को 32 फीसद डिस्काउंट के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 29,495 रुपये है। इसे NO Cost EMI के साथ खरीदा जा सकेगा। साथ ही एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से 10 फीसद तक डिस्काउंट दिया जाएगा।

Samsung 192 L Direct Cool Single Door फ्रिज को 20,400 रुपये के बजाय 16,190 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा HSBC के कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

Yu By Micromax HD 81cm HD Ready LED TV को 19,990 रुपये के बजाय 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 54 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वहीं, HSBC के कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

Alcatel 3T 8 32 GB 8 inch टैबलेट को 33 फीसद डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 11,999 रुपये है। इसे No cost EMI के साथ खरीदा जा सकेगा। साथ ही एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से 10 फीसद तक डिस्काउंट दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments