Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाPetrol-Diesel के दामों में हुआ इजाफा, जानें आपके शहरों में क्या है...

Petrol-Diesel के दामों में हुआ इजाफा, जानें आपके शहरों में क्या है भाव…..

 आज सोमवार 1 मई को देश में पेट्रोल के दामों में इजाफा हुआ है। आज देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल 4-7 पैसे तक वहीं डीजल 5-8 पैसे तक महंगा हुआ है। अगर आप पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले यहां जानें कि आपके शहर में पेट्रोल किस भाव बिक रहा है और डीजल किस भाव बिक रहा है।

इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 70.44 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 8 पैसे महंगा होकर 64.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। कोलकाता की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 72.67 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 5 पैसे महंगा होकर 66.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार की तुलना में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 76.11 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 6 पैसे महंगा होकर 67.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 73.15 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 6 पैसे महंगा होकर 67.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। नोएडा में पेट्रोल महंगा होकर 70.32 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी मंहगा होकर 63.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल महंगा होकर 70.84 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी महंगा होकर 63.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments