Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाबिल्डर ने मॉडल के फोटो के साथ की ये हरकत तो टूटी...

बिल्डर ने मॉडल के फोटो के साथ की ये हरकत तो टूटी सगाई, अब पीड़ित ने मांगा मुआवजा…

दुबई की एक मॉडल ने प्रॉपर्टी (Property) को बेचने के लिए विज्ञापनों (Advertisement) में अपनी फोटो का दुरुपयोग करने के लिए एक बिल्डर (Builder) से 6 मिलियन दिरहम (करीब 12,68,17,402 रुपये) मुआवजे की मांग की है. मामला दुबई कोर्ट (Dubai Court) में चल रहा है.

कॉन्ट्रेक्ट के बाद भी फोटो का यूज
‘गल्फ न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, मॉडल ने एक नई संपत्ति परियोजना (Property Project) के मार्केटिंग (Marketing) के लिए एक वर्ष के लिए अपनी फोटो का उपयोग करने के लिए प्रॉपर्टी डेवलपर के साथ एक अनुबंध (contract) पर हस्ताक्षर किए थे. बाद में उन्हें पता चला कि डेवलपर ने 3 साल तक अमीरात (Emirates) में होर्डिंग (hoarding) पर उनकी फोटो का इस्तेमाल किया था.

मंगेतर ने तोड़ा संबंध
पीड़ित मॉडल का कहना है कि समझौते के तहत एक वर्ष के लिए फोटो का इस्तेमाल प्रोजेक्ट की बुकलेट में करना था, लेकिन उन्होंने दुबई में होर्डिंग पर 3 साल तक फोटो का इस्तेमाल किया. रिकॉर्ड्स से पता चला है कि एक साल तक फोटो का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें 30 हजार दिरहम मिले. उन्होंने दावा किया कि कंपनी ने होर्डिंग पर फोटो में उनके हाथ में एक अंगूठी जोड़ दी थी. जिससे उनकी प्राइवेट लाइफ को नुकसान पहुंचा, क्योंकि उनके मंगेतर ने उनके साथ संबंध तोड़ लिया.

कंपनी ने इतने मुआवजे की पेशकश की

उन्होंने कंपनी को कानूनी रूप से फोटो के दुरुपयोग के बारे में सचेत किया था और कंपनी ने फिर मार्केटिंग अभियान से उनकी तस्वीर हटा दी और उन्हें 50 हजार दिरहम (Dirham) की पेशकश की. हालांकि, उन्होंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और इसकी बजाय डेवलपर के खिलाफ कोर्ट में केस शुरू किया. दुबई कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस ने डेवलपर को 2,13,750 दिरहम के मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया.

कंपनी ने दिया ये तर्क

हालांकि, इसके बाद अपील न्यायालय ने मुआवजे को घटाकर 1,42,500 दिरहम कर दिया. मॉडल अपना मामला सेशन कोर्ट में ले गई, जिसने फिर से सुनवाई का आदेश दिया. मॉडल ने मुआवजे में 60 लाख दिरमह मुआवजे की मांग की, लेकिन डेवलपर ने दावा किया कि मॉडल को मुआवजे का कोई अधिकार नहीं था, क्योंकि उसे कोई नुकसान नहीं हुआ था.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments