Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमबेटी का अफेयर मां-बाप को नहीं आया रास, मौत के घाट उतार...

बेटी का अफेयर मां-बाप को नहीं आया रास, मौत के घाट उतार शव गंगा में बहाया….

बेटी पास के गांव में रहने वाले एक युवक से प्यार करती थी और माता-पिता को यह बात पसंद नहीं थी। कपल ने अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या करके उसका शव गंगा नदी में बहा दिया।

माता- पिता ने अपनी 16 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को हत्या के बाद शव को नदी में फेंकने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कपल बेटी के एक युवक से रिश्ते के खिलाफ था और वारदात को अंजाम देने के पीछे भी यही वजह है।

पुलिस ने इस बारे में कहा कि एक युगल को शनिवार को अपनी 16 साल की बेटी की हत्या करने और उसके शरीर को गंगा नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि दोनों एक युवक के साथ उसके रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ऑनर किलिंग की यह घटना शुक्रवार को भुटनी पुलिस स्टेशन के तहत महेंद्रतोला गांव में घटी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने आवास पर जाकर धीरेन मोंडल और उनकी पत्नी सुमति मोंडल को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि लड़की का एक शख्स अचिंत्य मोंडल के साथ संबंध था, जो पास के गांव का निवासी है।

दंपति ने कक्षा 9वीं की छात्रा की हत्या करने के बाद उसके शव को एक बैग में डालकर गंगा में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक (मालदा जिला) आलोक राजोरिया ने बताया कि आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत आरोपी दंपति के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया गया है। नदी से शव को बरामद करने के प्रयास जारी है, एसपी ने कहा कि गोताखोरों ने शव को खोजने के लिए काम शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments