Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमशामली में दो दिन पहले लापता हुई युवती खेत में मृत मिली..

शामली में दो दिन पहले लापता हुई युवती खेत में मृत मिली..

परिवार ने युवती के चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया

उत्तर प्रदेश शामली जिले में दो दिन पहले लापता हुई 18 वर्षीय युवती सोमवार को एक खेत में मृत मिली. उसके परिवार ने युवती के चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि युवती की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या की गई है. उसका शव थाना भवन पुलिस थाना इलाके में एक गांव में खेत से मिला.
श्रीवास्तव ने कहा कि युवती के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या उसके चचेरे भाई ने की, जिसका घटना के बाद से ही कोई पता नहीं चल सका है.

अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है कि कहीं महिला के साथ बलात्कार तो नहीं किया गया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments