Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाKarnataka Political Crisis Live Updates: कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में...

Karnataka Political Crisis Live Updates: कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में नदारद रहे 12 MLAs…..

सरकार बचाने के लिए जद (एस) और कांग्रेस ने बागियों को मंत्री पद की पेशकश की है जिसे कथित तौर पर उन्होंने ठुकरा दिया है.

कर्नाटक में संकट में घिरी जद (एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार की हालत सोमवार को तब और ज्यादा खराब हो गई, जब निर्दलीय विधायक और लघु उद्योग मंत्री एच. नागेश और केपीजेपी के एकमात्र विधायक और सरकार में मंत्री आर. शंकर ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर 13 महीने पुरानी गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया. उधर सरकार बचाने के लिए जद (एस) और कांग्रेस ने बागियों को मंत्री पद की पेशकश की है जिसे कथित तौर पर उन्होंने ठुकरा दिया है. अब सभी नजरें विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश पर टिकी हैं. वह मंगलवार को कांग्रेस के 10 और जद (एस) के तीन विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेंगे. राज्य में राजनीतिक संकट के मद्देनजर अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे जद (एस) और कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे करवाकर सरकार बचाने का आखिरी दांव चला है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और संकट का हल निकाल लिया जाएगा.

NDTV संवाददाता के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा है, “कर्नाटक संकट के पीछे BJP का हाथ है… बी.एस. येदियुरप्पा का PA भी बागी विधायकों के साथ था जहाज़ में… BJP बार और रेस्तरां में मुख्यमंत्री बनाती है… BJP पहले ऐसा कर चुकी है, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी…”
Jul 09, 2019
11:47 (IST)
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मौजूदा राजनैतिक हालात को लेकर कहा, “यह उनका (कांग्रेस का) स्वभाव बन गया है कि अपनी नाकामियों के लिए वे किसी पर भी आरोप लगा देते हैं… उनके विधायकों ने अपने इस्तीफे गवर्नर को सौंप दिए हैं… हम हालात पर नज़र रखे हुए हैं, और उन्हीं के आधार पर फैसला करेंगे…”
कर्नाटक : कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने कहा, “श्री राजनाथ सिंह कह रहे हैं, ‘हमें कोई परवाह नहीं है… हम इच्छुक नहीं हैं… हम इसके (कर्नाटक के राजनैतिक हालात) बारे में कुछ नहीं जानते…’ बी.एस. येदियुरप्पा भी यही कह रहे हैं, लेकिन वह हमारे सभी मंत्रियों को ले जाने के लिए अपने PA को भेज रहे हैं…”
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा, “मुझे भरोसा है कि सरकार बच जाएगी, और बनी रहेगी… इस बात का मुझे पूरा भरोसा है…”
कर्नाटक के मौजूदा राजनैतिक हालात को लेकर कांग्रेस सांसद बी.के. हरिप्रसाद ने राज्यसभा में नियम 267 के अंतर्गत कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
बेंगलुरू (कर्नाटक) : कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधान सौध में जारी है.
दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा आहूत कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक संसद परिसर में शुरू हो गई है.
BJP नेता शोभा करंदलाजे का कहना है, “अब हमारी संख्या कांग्रेस-JDS विधायकों से ज़्यादा है… हम लगभग 107 हैं, और वे 103 पर आ गए हैं… मुझे लगता है, गवर्नर अब BJP को कर्नाटक में सरकार गठन के लिए आमंत्रित करने का फैसला कर सकते हैं.
कर्नाटक के राजनैतिक हालात को लेकर कांग्रेस सांसदों अधीर रंजन चौधरी तथा के. सुरेश ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
बेंगलुरू (कर्नाटक) : सिद्धारमैया, प्रियांक खड़गे तथा अन्य कांग्रेस नेता कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिरकत करने के लिए विधान सौध पहुंच गए हैं.
मुंबई में रुके हुए कांग्रेस विधायकों को पुणे में शिफ्ट होने की योजना बनाई गई थी, जिसे बाद में बदलकर गोवा कर दिया गया. लेकिन अब वह वापस मुंबई में एक अज्ञात स्थान पर रुके हुए हैं.
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे विधायकों की बैठक बुलाई है. बैठक में बागी विधायकों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है. इसके लिए व्हिप जारी किया गया है। उधर जद (एस) ने भी सोमवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments