Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतWorld Cup 2019 में टीम के लचर प्रदर्शन से निराश बांग्लादेश क्रिकेट...

World Cup 2019 में टीम के लचर प्रदर्शन से निराश बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच को हटाया….

 BCB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, ‘वर्ल्ड कप में पाकिस्तान (Pakistan Cricket team) के खिलाफ खेले गए मैच के बाद बोर्ड ने समीक्षा बैठक की थी. इसमें फैसला किया गया कि बोर्ड और रोड्स अब करार के तहत काम नहीं करेंगे. यह अलगाव आम सहमति से है.’

World Cup 2019: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) के लीग दौर में ही बाहर होने वाली बांग्लादेश टीम (Bangladesh Cricket team) ने अपने मुख्य कोच स्टीव रोड्स (Steve Rhodes) से आम सहमति से रास्ते अलग कर लिए हैं. यह करार समय से पहले समाप्त हुआ है. हालांकि जून 2018 में टीम के कोच नियुक्त किए गए रोड्स का कार्यकाल दो साल का था. वह अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) तक टीम के कोच रहने वाले थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और रोड्स ने आम सहमति से करार को समाप्त करने का फैसला किया.

BCB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, ‘वर्ल्ड कप में पाकिस्तान (Pakistan Cricket team) के खिलाफ खेले गए मैच के बाद बोर्ड ने समीक्षा बैठक की थी. इसमें फैसला किया गया कि बोर्ड और रोड्स अब करार के तहत काम नहीं करेंगे. यह अलगाव आम सहमति से है.’ चौधरी ने कहा, ‘BCB ने हालांकि आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए अभी तक नए कोच को लेकर कोई फैसला नहीं किया है.’ टीम के बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी इस समय छुट्टी पर हैं जबकि तेज गेंदबाजी कोच कर्टनी वॉल्श और स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी का कार्यकाल वर्ल्डकप से बाहर होने के बाद ही समाप्त हो गया है. इन करारों को अभी तक बढ़ाया नहीं गया है.

बांग्लादेश टीम के ड्रेसिंग रूम में अब बस सिर्फ एक कोच हैं वे हैं फील्डिंग कोच रयान कुक. बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में कुछ बड़ी जीतें हासिल कीं और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया लेकिन वह सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments