Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतWorld Cup 2019: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी एक-दूसरे का सामना कर...

World Cup 2019: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं कोहली और विलियमसन, देखें तस्वीर…

IND vs NZ: अब एक फिर दोनों कप्तान अपनी नेशनल टीमों का नेतृत्व करते हुए एक दूसरे के सामने होंगे. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल से पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup) ने अपने ट्वविटर हैंडल से दोनों कप्तानों की उसी पुरानी तस्वीर को शेयर किया.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket team) के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) और न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Cricket team) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) जब मंगलवार को इंग्लैंड में जारी वर्ल्ड कप (World Cup 2019) के सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे तो यह पहला मौका नहीं होगा जब दोनों खिलाड़ी किसी बड़े मंच पर खिताब की दावेदारी के लिए भिड़ेंगे. इससे पहले भी दोनों खिलाड़ियों का क्रिकेट के मैदान पर बतौर कप्तान आमना-सामना हो चुका है.

बात है मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008  की. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी कोहली और विलियमसन एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं. उस मैच में भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड की टीम को तीन विकेट से हराया था. अब एक फिर दोनों कप्तान अपनी नेशनल टीमों का नेतृत्व करते हुए एक दूसरे के सामने होंगे. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल से पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup) ने अपने ट्वविटर हैंडल से दोनों कप्तानों की उसी पुरानी तस्वीर को शेयर किया.

तस्वीर शेयर करते हुए हैंडल पर लिखा गया, ’11 साल पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में कोहली और विलियमसन ने एक दूसरे का सामना किया था. अब एक फिर मंगलवार को वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में दोनों कप्तान ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे.’

2008 के अंडर-19 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में हराने के बाद कोहली ने भारत को खिताब जिताया था. अब जब दोनों कप्तान मंगलवार को एक बार फिर आमने सामने होंगे तो उनकी कोशिश अपनी टीम को फाइनल में ले जाने की होगी. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. इसके बाद उसे केवल मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एक हार का सामना करना पड़ा. वहीं न्यूजीलैंड टीम को अपने आखिरी तीन लीग मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वह केवल पाकिस्तान से नेट रन रेट बेहतर होने के कारण ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments