करेले का जूस आपके शरीर में इन्सूलिन को सक्रिय करता है जिससे ब्लड में मौजूद शुगर फैट में नहीं बदल पाता और बॉडी उसका सही इस्तेमाल कर पाती है.
क्या आप जानते हैं कि स्वाद में कड़वा करेला सब्जी नहीं एक फल है. हमने करेले से जुड़े इस फैक्ट को ही नहीं और भी बहुत सी चीजों को अनदेखा किया है. करेला कई बीमारियों के लिए दवा के रूप में काम आ सकता है. करेले खाने के बहुत फायदे होते हैं. करेले में कई औषधीय तत्व मौजूद होते हैं, जो बेहद फायदेमंद होते हैं. करेला के औषधीय गुण की बात करें तो आप करेले के फल के साथ साथ करेले के पत्ते का उपयोग भी कर सकते हैं. करेले का उपयोग करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा. कई बार लोग सवाल करते हैं कि करेला कड़वा क्यों होता है, तो बता दें कि ऐसा करेले के औषधीय गुण के कारण होता है. करेले में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, विटमिन्स, फाइबर और ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो उसे एक सेहतमंद और फायदेमंद फल बनाता है. करेला एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन से भरपूर होता है. करेले को कई तरह से खाया जाता है. ज्यादातर लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं तो कुछ लोग इसका जूस लेना पसंद करते हैं. करेले के जूस के कई फायदे होते हैं. करेले में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं. करेले में बीटाकैरोटीन, आइरन, जिंक, पोटैशियम, कैरोटीन, लूटीन, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे फ्लावोन्वाइड होते हैं.
करेले के पोषण मूल्य (Nutritional Value of Bitter Gourd)
यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम करेले में 13 मिलीग्राम सोडियम, 602 ग्राम पोटेशियम, 7 ग्राम कुल कार्बोहाइड्रेट और 3.6 ग्राम प्रोटीन के साथ लगभग 34 कैलोरी होती है.
एक नजर करेले के जूस के फायदों पर
1. Bitter Gourd Benefits For Diabetes: करेले का जूस आपके शरीर में इन्सूलिन को सक्रिय करता है जिससे ब्लड में मौजूद शुगर फैट में नहीं बदल पाता और बॉडी उसका सही इस्तेमाल कर पाती है. शुगर के फैट में न बदलने के कारण वजन कम करने में भी मदद भी मिलती है. सुबह एक गिलास करेले के जूस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को संतुलित और नियमित करने में काफी सहायता मिलती है. हरी सब्जियां खाने से शरीर को काफी सेहतमंद बनाया जा सकता है. हरी सब्जियों की मदद से शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति आसानी से की जा सकती है. करेला भी उन्हीं हरी सब्जियों में से एक है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. करेले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं. जिनकी मदद से कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है. करेले के सेवन से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती प्रदान की जा सकती है.
2. बैंगलोर स्थित न्यूट्रिशनिस्ट, डॉ. अंजू सूद कहती हैं, “करेले का जूस सूजन-रोधी यानी एंटीएंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है. जिससे यह दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को काफी कम कर देता है.” करेले का जूस ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मददगार होता है, क्योंकि यह पोटेशियम से भरपूर होता है, जो शरीर में अत्यधिक सोडियम को अवशोषित करता है. यह आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है, जो स्ट्रोक के खतरे को कम करने और आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है.
3. बालों के लिए करेले का जूस : करेले का जूस आपके बालों के लिए भी बहुत अच्छा है. करेले के जूस में करेले में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में होते हैं.जो आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
4. क्या आपने बीती रात जमकर पार्टी की थी. और अब उसकी थकान और हैंगओवर भी है? तो आप करेले के जूस का सहारा ले सकते है. करेले का रस आपको इन समस्याओं से निजात दिला सकता है. करेले का जूस आपके लिवर के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ विटामिन एंड न्यूट्रीशन में प्रकाशित, एक अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला है कि मोमोर्डिका चारेंटिया नामक यौगिक जिगर में एंजाइमों की एंटी-ऑक्सीडेंट गतिविधि को मजबूत करके जिगर की विफलता से सुरक्षा प्रदान करता है. यह आपके मूत्राशय की कार्यप्रणाली को भी बढ़ावा देता है.
5. सिरदर्द की समस्या से कई बार लोगों का सामना हो जाता है. लेकिन अगर सिरदर्द काफी समय से लगातार होने लगे तो ऐसे में करेला काफी फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए करेले की पत्तियों को पीस लें और फिर इसे माथे पर लगा लें. ऐसा करने से सिरदर्द से आराम मिल जाएगा.
6. चोट लग जाने से घाव हो जाते हैं. इनको भरने के लिए करेला काफी उपयोगी साबित होगा. इसके लिए करेले की पत्तियों को घाव पर पीस कर लगाने से घाव ठीक हो जाएगा. इसके लिए करेले की पिसी हुई पत्तियों को हल्का सा गर्म कर लें और फिर घाव पर लगाकर पट्टी बांध लें.



