Infinix Hot 7 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरे और फ्रंट कैमरे दिए गए हैं यानी कुल मिलाकर इसमें 4 कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 6.19 इंच की बड़ी स्क्रीन जैसी भी कई खूबियां दी गई हैं।
भारत में इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। फ्लिपकार्ट पर 15 जुलाई से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि फोन की बिक्री किसी फ्लैश सेल के जरिए नहीं, बल्कि ओपन सेल में होगी। भारत में यह मिडनाइट ब्लैक, ऐक्वा ब्लू और मोका ब्राउन कलर में उपलब्ध होगा। जानें, इनफिनिक्स हॉट 7 की सारी खूबियां…
इनफिनिक्स हॉट 7 के स्पेसिफिकेशन्सइनफिनिक्स हॉट 7 स्मार्टफोन में 6.19 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन की स्क्रीन पर 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। वाइड नॉच के साथ आने वाले इस फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बात की जाए डिजाइन की तो फोन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो वेरियंट की तरह नजर आता है।
इनफिनिक्स हॉट 7 फोन ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है और इसमें 2.39 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन को पावर देने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में कंपनी दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 36 घंटे तक टॉक टाइम देगी। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।



