Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमदिल्ली : गाजीपुर में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार; एक को गोली लगी...

दिल्ली : गाजीपुर में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार; एक को गोली लगी…

पकड़े गए बदमाशों के नाम धूम सिंह और वसीम, दोनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ग़ाज़ीपुर इलाके में एक मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इसमें से एक बदमाश को दो गोलियां लगी हैं. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के नाम धूम सिंह और वसीम हैं. दोनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश ग़ाज़ीपुर इलाके में आने वाले हैं. इस सूचना पर स्कूटी में सवार दोनों बदमाशों को घेरा गया. पुलिस का दावा है कि इसी दौरान दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी. दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ़ जैकेट में गोली लगी और वे बच गए. इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की जिसमें धूम सिंह के कंधे और पैर में गोली लगी. दोनों तरफ से 12 राउंड गोलियां चलीं.

धूम पर दिल्ली पुलिस की तरफ से इसी साल 21 फरवरी को अक्षरधाम मंदिर के पास हुई एक लूट के मामले में 50 हज़ार रुपये का इनाम था. इस मामले में ग़ाज़ीपुर मुर्गा मंडी से आ रहे एक व्यापारी से तीन बाइकों पर सवार 6 लुटेरों ने हथियार के दम पर 31 लाख रुपये लूट लिए थे. इसी बीच वहां लोकल   पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर बदमाशों का पीछा किया लेकिन छह बदमाशों में से एक आरोपी आस मोहम्मद पकड़ा गया. बाकी लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए थे.

इस डकैती का मास्टरमाइंड धूम सिंह था. इसके अलावा भी इन लोगों ने दिल्ली में कई बड़ी लूट को अंजाम दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments