Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeराजनातिक खबरेबीजेपी सांसद बोले- पीएम मोदी भारत के एक और शिवाजी महाराज, 370...

बीजेपी सांसद बोले- पीएम मोदी भारत के एक और शिवाजी महाराज, 370 हटाना साहसिक निर्णय…..

बीजेपी सांसद विजय गोयल ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें भारत का एक और शिवाजी महाराज बताया है। गोयल ने कहा कि जैसे शिवाजी ने बुरी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वैसे ही पीएम मोदी भी आतंकवाद और भ्रष्टातार से लड़ रहे हैं।

बीजेपी सांसद विजय गोयल ने सोमवार को आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को ‘भारत का एक और शिवाजी’ बताया। सोमवार को उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 खत्म करना एक बहुत ही साहसिक निर्णय है और यह जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को वास्तविक श्रद्धांजलि है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलिः गोयल
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह शिवाजी ने बुरी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, वैसे ही पीएम मोदी आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम भारत के एक और शिवाजी महाराज हैं। गोयल ने आर्टिकल 370 पर केंद्र सरकार के फैसले जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संवैधानिक प्रावधान को रद्द करने का निर्णय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक वास्तविक श्रद्धांजलि है।

राज्यसभा में पेश हुआ जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संकल्प
गौरतलब है कि राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केन्द्रशासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस अनुच्छेद के कारण राज्य में विकास नहीं होने और आतंकवाद पनपने का दावा करते हुए आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर को केन्द्रशासित क्षेत्र बनाने का कदम स्थाई नहीं है तथा स्थिति समान्य होने पर राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments