बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) लॉस एंजेलिस में नए घर की तलाश कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. दोनों की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है, जिसमें वह कभी साथ में डांस करते हुए तो कभी रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) लॉस एंजेलिस में नए घर की तलाश कर रहे हैं. इस नए घर के लिए प्रियंका चोपड़ा (Nick Jonas) और निक जोनास (Nick Jonas) का बजट दो करोड़ डॉलर (लगभग 1.40 अरब रुपये) है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स के पास अपना नया घर ढूंढ रहे हैं. अपने नए घर के लिए दोनों ने करीब 2 करोड़ डॉलर यानी 140 करोड़ रुपए का बजट तय किया है. 2 करोड़ डॉलर में 65 लाख डॉलर उन्होंने बेवर्ली हिल्स के पास मौजूद अपने घर को बेचकर जुटाए हैं.
मीडिया में आई खबरों के अनुसार निक जोनास (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का पहला घर करीब 4,129 स्कवायर फीट में फैला हुआ था. हालांकि, दोनों अब लॉस एंजेलिस के बेल एरिया और बेवर्ली हिल्स के पास नया घर ढूंढने में लगे हुए हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 11 अक्तूबर को अपनी फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ के जरिए पर्दे पर नजर आने वाली हैं. खास बात तो यह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई है. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस जायरा वसीम भी नजर आएंगे.



