Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeकरियरशिक्षक नियोजन के लिए आवेदन आज से, 26 सितंबर है अंतिम तिथि...

शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन आज से, 26 सितंबर है अंतिम तिथि…

एसटीईटी पास और ट्रेंड अभ्यर्थियों से ही आवेदन लिए जा रहे हैं. इसके तहत 31 दिसंबर 2018 तक उपलब्ध विषयवार शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियोजन होना है.

छठे चरण के शिक्षक नियोजन (Teacher Appointment) के लिए आवेदन (Application) आज से आवेदन लिया जाएगा. इसके लिए कोटिवार एवं विषयवार रिक्ति और रोस्टर तैयार कर लिया गया है. इसके तहत माध्यमिक (High School) और उच्च माध्यमिक (Higher Secondary) के लिए शिक्षकों का नियोजन किया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह (Girivar Dayal Singh) ने सोमवार को इसके लिए आदेश जारी कर दिया.  खास बात ये है कि रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के अतिरिक्त आवेदन हाथों-हाथ भी जमा किए जा सकते हैं.

29 नवंबर को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र
बता दें कि इस चरण में शिक्षकों के नियोजन के लिए एक जुलाई को ही शिड्यूल जारी कर दिया गया था. इसके तहत 26 सितंबर तक एप्लीकेशन लिए जाएंगे और अलग- अलग प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए 29 नवंबर को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे.

एसटीईटी पास और ट्रेंड अभ्यर्थी ही पात्र

गौरतलब है कि एसटीईटी पास और ट्रेंड अभ्यर्थियों से ही आवेदन लिए जा रहे हैं. इसके तहत 31 दिसंबर 2018 तक उपलब्ध विषयवार शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियोजन होना है.

एसटीईटी सर्टिफिकेट्स की वैधता बढ़ी
2012 में जिन्होंने एसटीईटी परीक्षा पास की थी और जिनके सर्टिफिकेट्स की वैधता जून 2019 में समाप्त हो रही थी, उनकी वैधता में दो साल का विस्तार किया गया है. वे भी इस वैकेंसी के आवेदक होंगे.

पूरा शिड्यूल जानें

    • मेधा सूची की तैयारी 27 सितंबर से 9 अक्टूबर तक
    • मेधा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदन 14 अक्टूबर तक
    • औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर तक होगा
    • औपबंधित मेधा सूची पर आपत्ति 21 अक्टूबर से 4 नवंबर तक लिया जा सकता है
    • आपत्ति का निराकरण 11 नवंबर को होगा। मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन 15 नवंबर को होगा
    • मेधा सूची के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र का मिलान व जांच 18 नवंबर से 22 नवंबर तक होगा
    • जिला परिषद या शहरी निकाय द्वारा मेधा सूची का अनुमोदन 25 नवंबर और नियोजन इकाई द्वारा 26 नवंबर को मेधासूची सार्वजनिक किया जाएगा
  • जिला स्तर पर नियोजन इकाई द्वारा काउंसलिंग के बाद नियोजन पत्र 29 नवंबर को मिलेगा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments