ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडीडेट्स को NITTTR की ऑफिशियल वेबसाइट www.nitttrchd.ac.in पर जाना होगा.
NITTTR Jobs Notification: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग & रिसर्च, चंडीगढ़ ने प्रोफेसर पद के 3 लिए वैकेंसी निकाली हैं. इंटेरेस्टेड कैंडीडेट्स इन पदों के लिए बताए गए फॉर्मेट में 12 सितंबर 2019 तक अप्लाई करें. प्रोफेसर पद के 3 लिए वैकेंसी अलग-अलग डिपार्टमेंट में हैं. एक वैकेंसी अप्लाई साइंस के लिए, 1 मीडिया सेंटर के लिए और एक वैकेंसी रुरल डेवलपमेंट के लिए है. तीनों डिपार्टमेंट के प्रोफेसर के लिए अलग-अलग एजुकेशन क्वालीफिकेशन मांगी गई है.
-Professor (Applied Science) पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स Physics/Chemistry/Mathematics और allied सब्जेक्ट में Ph.D. हो. साथ ही कैंडीडेट्स के पास बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर या प्रोफेसर का 10 साल का टीचिंग का तजुर्बा हो. या फिर नेशनल लेवल की यूनिवर्सिटी में रिसर्च एक्सपीरियंस हो.
-Professor (Media Center) पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास Engineering/Technology/Management में Ph.D. के साथ B.E./B.Tech. OR M.E./M.Tech. डिग्री हो.
-Professor (Rural Development)पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास Engineering/Technology/Management में Ph.D. के साथ B.E./B.Tech. OR M.E./M.Tech. डिग्री हो. Management/Arts/Rural Development में Ph.D. हो.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडीडेट्स को NITTTR की ऑफिशियल वेबसाइट www.nitttrchd.ac.in पर जाना होगा. ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडीडेट्स को मांगी गई एजुकेशन क्वालीफिकेशन की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ भेजें. डॉक्यूमेंट्स जिस पते पर भेजने हैं वो ये है- फैकेल्टी इन-चार्ज (एडमिनिस्ट्रेशन) NITTTR, सेक्टर 26, चंडीगढ़ – 160019, पंजाब.



