Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतभारत दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, तीन नवंबर से शुरू...

भारत दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, तीन नवंबर से शुरू होगी सीरीज….

भारत के खिलाफ अगले महीने से खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की और टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर शकिब अल हसन के हाथों में सौंपी है। भारत और बांग्लादेश के बीच नवंबर-दिसंबर के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।

भारत बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेला जाएगा । दूसरा मुकाबला सात नवंबर को राजकोट में होगा, जबकि तीसरा टी-20 मैच 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाना है।

टीम इंडिया फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी जमीन पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत आखिरी बार टी-20 में निदाहास ट्रॉफी में हुई थी। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर हराया था।

बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टी-20 टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, नईम शेख, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मोसादिक हुसैन, अमिनुल इस्लाम, अराफात सनी, मोहम्मद सैफउद्दीन, अल अमीन हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, सफीउल इस्लाम।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments