टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ करवा चौथ का उपवास रखा। विराट ने करवा चौथ की शाम को अपने ट्विटर पर अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। तस्वीर में दोनों ही कमाल के लग रहे हैं।
तस्वीर के साथ विराट ने लिखा है कि जो साथ व्रत रखते हैं वह साथ हंसते हैं। अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की और लिखा् कि मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज के मेरे उपवास के साथी। दोनों के लिखे शब्द ये बताने के लिए काफी हैं कि कोहली ने भी अनुष्का के साथ आज उपवास रखा।
अनुष्का ने भी ट्वीट कर विराट के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज के मेरे उपवास के साथी।
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी पत्नी आरती के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस फोटो के साथ उन्होने लिखा, ‘बहुत गजब, प्रेम और श्रद्धा।’
सीमित ओवरों में भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने भी करवा चौथ पर लिखा, मेरे प्यार। मैं जानता हूं कि यह कितना मुश्किल होता होगा जब तुम्हें छोटे बच्चे की देखभाल करनी पड़ती है और तुम्हारे पास मैं नहीं होता।



