Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeकरियरCTET Exam Answer Sheet 2019 : CTET छात्रों के लिए खुशखबरी, जल्द...

CTET Exam Answer Sheet 2019 : CTET छात्रों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होगी उत्तर पुस्तिका…..

 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की जल्द ही आंसर शीट जारी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस महीने की 25 तारीख तक उत्तर पुस्तिका जारी कर सकता है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसकी उत्तर पुस्तिका आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। यह परीक्षा सीबीएसइ ने आयोजित की थी। अमुनन 3,000 परीक्षा सेंटर इस परीक्षा के लिए आयोजित किए गए थे। इस परीक्षा में लगभग 24 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। जिन अभ्यर्थियों ने सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2019 एग्जाम दिया है, वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। उत्तर पुस्तिका आने के बाद सभी उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं।

साल में दो बार होती है परीक्षा

बता दें कि सीबीएसइ CTET की परीक्षा एक साल में दो बार आयोजित करती है। इसका पहली परीक्षा जुलाई में होती है जबकि दूसरी बार इसकी परीक्षा दिसंबर में होती है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होती है। देश के अलग-अलग राज्यों में इस परीक्षा के लिए सेंटर पड़ते हैं। लाखों की संख्या में इस परीक्षा के लिए छात्र फार्म भरते हैं।

कैसी होती है परीक्षा 

सीटेट परीक्षा में छात्रों के दो पेपर होते हैं। इस परीक्षा में बैठने के लिए सीबीएसइ ने आवेदन भरवाए थे। इसकी अंतिम तारीख 18 सितंबर थी, जबकि फीस भरने की तारीख 23 सितंबर तक भरी गई थी।

9 सालों तक वैध रहता है सर्टिफिकेट

यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को अध्यापन कराने के लिए आयोजित होती है। वहीं इस परीक्षा का दूसरा पेपर उन अभ्यार्थियों के लिए आयोजित होता हो कक्षा 5 से 8 तक पढ़ा सकते हैं। खास बता यह  है कि इस परीक्षा में पास  किए उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट 9 सालों तक वैध रहते हैं। 9 वर्षों के बाद छात्रों को नौकरी पाने के लिए दोबारा सीटेट की परीक्षा देनी पड़ती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments