Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनMardaani 2 Box Office Collection Day 1: जानें- कैसी रही फिल्म की...

Mardaani 2 Box Office Collection Day 1: जानें- कैसी रही फिल्म की ओपनिंग, पहले दिन कितना रहा कलेक्शन?

Mardaani 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी-2 शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर मिले जुले रिव्यू आ रहे हैं, हालांकि दर्शक और क्रिटिक्स रानी मुखर्जी के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को भले ही सराहना मिल रही हो, लेकिन फिल्म पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग करने में सफल नहीं रही। फिल्म ने धीमी शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा।

अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अभी तक ट्रेड एनालिस्ट के पास से आधिकारिक आंकड़े आना बाकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म 10 प्रतिशत तक कमाई की है। इसके हिसाब से फिल्म ने पहले दिन करीब 3 से 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म के रिव्यू अच्छे आने की वजह से वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।

बता दें कि फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर पर आधारित है, जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। रानी मुखर्जी फिल्म में पुलिस अफसर शिवानी रॉय की अपनी भूमिका में हैं, जो उस अपराधी को दो दिनों में पकड़ने की बात ठान लेती हैं। निर्देशक गोपी पुथरन ने फिल्म की पटकथा लिखी है। वह दर्शकों पर अपनी पकड़ लगातार बनाए रखती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments