Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइम9वीं की छात्रा से स्कूल कैंपस में गैंगरेप, आरोपियों ने हत्या कर...

9वीं की छात्रा से स्कूल कैंपस में गैंगरेप, आरोपियों ने हत्या कर शव को क्‍लास में ही लटकाया…

बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) में गैंगरेप और हत्या (Murder) की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाने का दावा किया है. तीनों को आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

बिहार के गोपालंगज में एक नाबालिग बच्ची की स्कूल कैंपस में ही गैंगरेप (Gang Rape) के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने बरौली के देवापुर हाई स्कूल में हुई छात्रा की निर्मम हत्याकांड (Murder Case) का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतका के प्रेमी और उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के क्रम में तीनों अरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

हत्या से पहले तीनों ने किया था रेप
पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड के पहले छात्रा के साथ तीनों आरोपियों ने रेप किया फिर उसके हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपियों ने शव को क्‍लास में ही फंदे से लटका दिया था. गिरफ्तार तीनों आरोपी उसी स्कूल के छात्र हैं, जहां से लड़की की लाश बरामद की गई. सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि बरौली के देवापुर स्थित अपग्रेड हाई स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा सलोनी (काल्पनिक नाम) की हत्या कर दी गई थी. पीड़ि‍ता के क्लास में पढ़ने वाले छात्रों पर इस जघन्‍य कांड को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई. इस दौरान तीनों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है.

स्कूल कैंपस में ही होती थी मुलाकात

एसडीपीओ ने बताया की मृतका का पूर्व से ही एक लड़के (जो कि इस वारदात में भी शामिल है) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वे दोनों अक्‍सर स्कूल कैंपस में ही मिलते थे. गत 11 फरवरी को भी पीड़ि‍ता अकेले में मिल रही थी. इसी दौरान उसके प्रेमी के दो दोस्तों ने भी दोनों को अकेले में मिलते हुए देख लिया. इसके बाद दोनों ने छात्रा से रेप किया. इस दौरान विरोध करने पर किशोरी के हाथ-पैर को बांध दिए गए और उसकी हत्‍या कर दी गई.

घटना के बाद से बंद है स्कूल
सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अभी एफएसल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि गैंगरेप के बाद हत्या की पूरी तस्वीर साफ हो सके. इस घटना के बाद अभी भी इलाके के लोग दहशत में हैं. हत्या की इस घटना के बाद स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहा. इस बीच, अरोपियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग उठने लगी है. पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझा लेने का दावा किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments