Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाआगरा में मिले 28 नए संक्रमित, प्रदेश के आठ जिले संक्रमण मुक्त...

आगरा में मिले 28 नए संक्रमित, प्रदेश के आठ जिले संक्रमण मुक्त …..

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1227 हो गई है, जिनमें से अब तक 129 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कई जिलों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि आठ जिलों ने कोरोना पर विजय हासिल कर ली है। आठ जिलों को कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है।

आगरा में 28 नए मामले
आगरा में आज सुबह 28 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 295 पहुंच गई है। डीएम पीएन सिंह ने बताया कि नए मामलों में एसआर अस्पताल के छह पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से 14 संक्रमित हुए। तीन जमाती, तीन स्वास्थ्य कर्मी और दो अन्य लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

केजीएमयू में 754 में से आठ सैंपल पॉजिटिव
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सोमवार को जांच किए गए 754 सैंपलों में से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बस्ती में एक नया मामला
बस्ती जिले में मंगलवार सुबह एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इसी के साथ जिले में कुल मामलों की संख्या 20 हो गई है, जिनमें से 15 सक्रिय मामले हैं। नोडल अधिकारी डॉ. फख्रेयार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नया मरीज मृत कोरोना संक्रमित का रिश्तेदार है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments