Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनिया3000 रुपये महीना कमाने वाली गरीब 'आया' की दरियादिली, धूप में खड़े...

3000 रुपये महीना कमाने वाली गरीब ‘आया’ की दरियादिली, धूप में खड़े पुलिसवालों को पिलाया कोल्ड-ड्रिंक…….

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक ऐसी घटना हुई, जिसे सुन कर आपकी आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। दरअसल, यहां एक निजी स्कूल में आया का काम करने वाली लोकमणि ने अपनी दरियादिली से राज्य की पुलिस का दिल जीत लिया है। लोकमनी की महीने की कुल कमाई तीन हजार रुपये है, लेकिन उनका दिल कहीं बड़ा है।
हुआ ये कि लोकमणि ने जब लॉकडाउन के बीच तपती धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों को देखा, तो उनसे रहा नहीं गया। लोकमणि ने इन पुलिसवालों के लिए कोल्ड-ड्रिंक की दो बोतलें खरीदीं और उनसे लेने का आग्रह करने लगी। इसके जवाब में पुलिसवालों ने लोकमणि से पूछा कि वो क्या काम करती हैं, जिसका जवाब सुनकर वो पुलिसवाले भी हैरान हो गए।
लोकमणि की असलियत सुनने के बाद पुलिसवालों ने उन्हें धन्यवाद दिया और उनके बच्चों के लिए दो और बोतलें खरीद कर दीं। इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। लोकमणि की दरियादिली की चारो तरफ तारीफें हो रही हैं।

यह वीडियो जब आंध्र के डीजीपी गौतम सवांग तक पहुंचा, तो उन्होंने लोकमणि का पता लगवाया। डीजीपी ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की। लोकमणि को धन्यवाद देते हुए डीजीपी ने कहा कि उन्होंने जिस तरह पुलिस के प्रति ममता दिखाई है, वह दिल छू लेने वाली है। बातचीत के बाद डीजीपी ने महिला को सैल्यूट भी किया। वहीं, इस दौरान वहां मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने तालियां बजाकर लोकमणि के प्रति आभार जताया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments