Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeपर्यावरणदिल्ली: भलस्वा लैंडफिल साइट पर 5 दिनों से धधकी रही आग, महिला...

दिल्ली: भलस्वा लैंडफिल साइट पर 5 दिनों से धधकी रही आग, महिला आयोग ने MCD को समन भेजकर मांगा जवाब…..

भलस्‍वा लैंडफिल साइट (Bhalswa landfill site )पर मंगलवार को लगी भीषण आग शनिवार को भी पूरी तरह से बुझी नहीं है. साइट से अभी भी लपटें उठती देखी जा सकती हैं. इसके चलते आसपास के इलाके में जहरीला धुंआ फैल गया है. दिल्‍ली महिला आयोग (Delhi Commission of Women ) ने दिल्‍ली के उत्तरी नगर‍ निगम (North Municipal Corporation of Delhi) को समन भेजकर 4 मई को तलब किया है और यह बताने के लिए कहा है कि भलस्‍वा साइट के नजदीक रहने वाले लोगों के घरों में जहरीले धुएं को घुसने से रोकने के लिए क्‍या एहतियातन कदम उठाए गए हैं.

स्‍थानीय लोगों ने आयोग को सूचित किया है कि आग के कारण उत्‍पन्‍न जहरीला धुआं उनके घरों में घुस रहा है. यह इलाके में रहने वाले सभी लोगों विशेष रूप से महिलाओं और बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है.

इससे पहले गुरुवार को दिल्‍ली सरकार ने दिल्‍ली के उत्तरी नगर निगम पर आग लगने के मामले को लेकर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें एमसीडी की तरफ से लापरवाही का मामला सामने आया है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीसीसी पर जुर्माना लगाया है. दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब पांच बजे धुआं निकलने की सूचना मिली थी, जो बाद में भीषण आग में तब्दील हो गई. घटना के बाद से दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments