इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे.
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान पंजाब के दिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर टीम को पहला झटका कोहली के रूप में लगा जब चौथे ओवर में वो मात्र 20 रन बनाकर कगीसो रबाडा की गेंद पर कैच आउट हुए.
आउट होने के बाद कोहली बेहद निराश दिखे और ऊपर आसमान की तरफ देखते हुए कुछ कहते नजर आए. फैंस के मुताबिक कोहली कह रहे थे “तुम मुझसे और क्या चाहते हो?
कोहली ने रबाडा की गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके पैड को छूती हुई हवा में फाइन लेग फील्डर के पास चली गई. पंजाब के फील्डर राहुल चाहर ने आसान सा कैच पकड़ा और अंपायर ने नॉट आउट का इशारा किया.



