Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeकरियरबॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने GREF में मल्टी स्किल्ड वर्कर्स के 302 पदों...

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने GREF में मल्टी स्किल्ड वर्कर्स के 302 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स 23 मई तक करें अप्लाई….

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, BRO ने जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स, GREF में मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र उम्मीदवार बीआरओ की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद तय पैटर्न में आवेदन पत्र भरकर आखिरी तारीख से पहले जीआरईएफ सेंटर पर भेजना होगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 मई 2022 तय है।

पदों की संख्या

यहां कुल 302 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें 147 पद मेसन और 155 पद नर्सिंग असिस्टेंट के शामिल हैं।

सैलरी

मल्टी स्किल्ड वर्कर मेसन और नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए ₹18000 से लेकर ₹56900 सैलरी तय है।

योग्यता

दोनों पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास के साथ कुछ अन्य शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। जिसकी जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन में देखें।

आयु सीमा

मेसन पदों के लिए 18 से 25 और नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए 18 से 22 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, शारीरिक दक्षता परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उसे भरकर, ‘Commandant, GREF CENTRE, Dighi Camp, Pune – 411 015’ के पते पर जमा करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments