Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeकरियर1512 पदों पर होगी टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियां....

1512 पदों पर होगी टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियां….

दो चरण में परीक्षा के बाद होगा सिलेक्शन, 19,500 रुपए मिलेगी सैलरी.

राजस्थान में टेक्नीकल असिस्टेंट के 1512 पदों पर आज से 26 मई तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के 10 जिलों में 46 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित कि जाएगी। जिसमें 1 लाख 68 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 6 दिन तक दो पारियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

2 परीक्षा पास करने पर होगा सिलेक्शन
बिजली विभाग द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार प्री एग्जाम 100 नंबर का होगा। इसमें सामान्य ज्ञान और तकनीकी जानकारी से जुड़े 100 सवालों को पूछा जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को 2 घंटे का वक्त दिया जाएगा। एलीमेंट्री मैथ्स और जनरल साइंस के 10 नम्बर, राजस्थान की सामान्य जानकारी के 35 नम्बर, इंडिया और वर्ल्ड की समान्य जानकारी के 5 नम्बर, टेक्नीकल नॉलेज और स्किल बेस्ड ट्रेड संबंधी 50 नम्बर के सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे। वहीं पहले चरण की परीक्षा में कुल 1512 पदों के 10 गुना अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल किए जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी।

सैलरी
लिखित परीक्षा में सिलेक्शन होने पर अभ्यर्थियों को प्रोबेशनर ट्रेनी के पद पर नियुक्ति किया जाएगा। इस दौरान उन्हें महीने के 13,500 रुपए फिक्स सैलरी मिलेगी। वहीं, 2 साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 19,500 रुपए वेतन दिया जाएगा।

जयपुर, जोधपुर , अजमेर में मिलेगी पोस्टिंग
टेक्नीकल असिस्टेंट के 1512 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट होने पर अभ्यर्थी को जयपुर, जोधपुर, और अजमेर विद्युत वितरण निगम में पोस्टिंग दी जाएगी। इनमें जयपुर डिस्कॉम में 1035 पद, जोधपुर डिस्कॉम में 397 पद और अजमेर डिस्कॉम में 80 पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता
जयपुर विद्युत विभाग रिक्रूटमेंट ड्राइव द्वारा तकनीकी सहायक के 1512 भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास आरबीएससई/सीबीएसई या समकक्ष बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीटी या इसके समकक्ष योग्यता इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन, एसबीए, वायरमैन, पावर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में डिग्री होनी चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments