Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यडायबिटीज के मरीज हैं तो खाने के बाद इस तरह करें अजवाइन...

डायबिटीज के मरीज हैं तो खाने के बाद इस तरह करें अजवाइन का सेवन, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर….

अजवाइन हर घर के किचन में होती है, यह व्यंजन के स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ डायबिटीज में भी फायदेमंद होती है।

अजवाइन के कई फायदे हैं ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अजवाइन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और सर्दी-जुकाम को दूर करने के अलावा डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। जी हां, अजवाइन की मदद से आप ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।

अजवाइन हर घर के किचन में होती है, यह व्यंजन के स्वाद और सुगंध बढ़ाने में खास योगदान रखती है। अजवाइन के सेवन से आप कई तरह की खतरनाक बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। अजवाइन में कई फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र तो दुरुस्त रखने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। कहा जाता है कि अजवाइन में हर तरह के अन्न को पचाने की क्षमता होती है, इसलिए बड़े बुजुर्ग खाने के बाद अजवाइन का सेवन करते हैं।

डायबिटीज को कैसे काबू करती है अजवाइन?

अजवाइन में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड के अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण पाए होते हैं जो हमारे शरीर से ब्लड शुगर कंट्रोल करने की क्षमता रखती है।

डायबिटीज के रोगी ऐसे करें अजवाइन का सेवन

  1. 3 ग्राम अजवाइन को 10 मिली तिल के तेल के साथ मिला लें और दिन में तीन बार इसे खाने के बाद खाएं।
  2. चाय में अजवाइन डालकर पीने से भी ब्लड शुगर कंट्रोल होती है। इसके लिए एक पैन में 1 कप पानी में आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच सौंफ और एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर चाय बना लें। खाना खाने के लगभग 45 मिनट बाद इसका सेवन करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments