Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियामसाजिद कमेटी की अपील- नमाज के लिए घर से वजू करके आएं,...

मसाजिद कमेटी की अपील- नमाज के लिए घर से वजू करके आएं, भीड़ न लगाएं…..

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में आज दोपहर में जुमे की नमाज है। नमाज के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। ज्ञानवापी मस्जिद के गेट नंबर-4 से लोगों को बारी-बारी से प्रवेश दिया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ से 50-50 मीटर के दायरे में पहली बार मीडिया के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि भीड़ और ट्रैफिक के चलते ऐसा किया गया है। अपील की गई है कि मीडिया कर्मी सहयोग करें।

नमाज के लिए घर से ही वजू करके आएं
इससे पहले अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने नमाजियों से अपील की है कि ज्यादा संख्या में ज्ञानवापी मस्जिद में ना आएं। जुमे का दिन है। घर से ही वजू करके आएं। कोशिश करें कि अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। बता दें, अदालत के आदेश के बाद मस्जिद के वजूखाने को सील कर दिया गया है।

पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस अलर्ट
जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट अलर्ट हैं। ज्ञानवापी परिसर के आसपास के इलाके में पुलिस और PAC के जवान तैनात हैं। प्रशासन ने हजार-हजार लीटर के 2 ड्रम में पानी और 50 लोटे का इंतजाम कराने की बात भी कही है।

मसाजिद कमेटी की अपील
मोहतरम हजरात, सलामे मस्तून।

जैसा कि आप हजरात को मालूम है कि शाही जामा मस्जिद ज्ञानवापी बनारस का मुकदमा इस वक्त मकामी अदालत के साथ-साथ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। यहां की मुकासी अदालत ने जामा मस्जिद के वजूखाने और इस्तिजा खाने ‘शौचालय’ को सील कर दिया है। इस मसले के हल के लिए हर मुमकिन कोशिश जारी है। अल्लाह करे जल्द ही इस परेशानी का हल निकल आए। आमीन…।

मस्जिद में 700 लोगों की क्षमता
मसाजिद कमेटी के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद में अधिकतम 700 लोग ही नमाज अदा कर सकते हैं। पिछले जुमे को मसाजिद कमेटी की अपील के बाद भी काफी संख्या में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को लौटा दिया था। हालांकि, इस बार पुलिस-प्रशासन पहले से ही सतर्क है। उधर, पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने कहा कि हमारी फोर्स लोगों के संपर्क में है। हमने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

मंदिर को नुकसान पहुंचाने का आरोप
वाराणसी विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन का कहना है कि ज्ञानवापी परिसर स्थित काशी विश्वेश्वर के मंदिर के ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने चौक थाने में और DCP काशी जोन से शिकायत की है कि अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी और उसके फॉलोअर्स मंदिर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह प्लेसेज ऑफ वर्शिप (स्पेशल प्रॉविजंस) एक्ट, 1991 की धारा 3 का उल्लंघन है। जितेंद्र सिंह विसेन ने कहा कि प्लॉट नंबर-9130 में काशी विश्वेश्वर का मंदिर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments