Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियापाकिस्तान को धर्मनिरपेक्ष देश बनना होगा - थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत

पाकिस्तान को धर्मनिरपेक्ष देश बनना होगा – थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत

 

थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। रावत ने कहा कि अगर भारत के साथमिलकर रहना है तो उसे धर्मनिरपेक्ष देश बनना होगा। रावत ने पाकिस्तान पर बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान ने खुद को इस्लामी देश बना लिया है। अगर उन्हें भारत के साथ मिलना है, तो उन्हें खुद को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में विकसित करना होगा। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। अगर वे हमारी तरह धर्मनिरपेक्ष बनने के इच्छुक हैं तो उनके लिए ये एक मौका है।
सेना में महिलाओं की बढ़ोतरी को लेकर भी सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बड़ा बयान दिया। रावत ने कहा कि आप जल्द ही सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका में वृद्धि देखेंगे। हमने अभी तक उन्हें अगली लाइन में खड़े होकर जंग लड़ने में शामिल नहीं किया है। हमें लगता है कि हम अभी तक इसके लिए तैयार नहीं हैं।
रावत ने आगे कहा कि पश्चिमी देश अधिक खुले मिजाज वाले हैं। लड़के और लड़कियां यहां बड़े शहरों में एक साथ काम कर रही हैं लेकिन सेना में शामिल होने वाले लोग केवल बड़े शहरों से नहीं आते। रावत ने कहा कि महिला अधिकारियों को भाषा अनुवादक और सैन्य कूटनीतिज्ञ में रखना ज्यादा फायदेमंद होगा।  रावत ने आगे कहा कि पाकिस्तान कह रहा है कि भारत एक कदम उठाएगा तो हम दो कदम उठाएंगे। पर अगर पाक एक साकारात्मत कदम उठाएगा तो पहले हम ये देखेंगे कि जमीनी स्तर पर उस का क्या प्रभाव पड़ेगा। तब तक हमारे देश की स्पष्ट नीति होगी, आतंक और बातचीत एक साथ नहीं की जा सकती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments