Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमदिल्ली - बदमाशों ने बाइक न रोकने पर बाइक सवार युवक को...

दिल्ली – बदमाशों ने बाइक न रोकने पर बाइक सवार युवक को मारी गोली ,

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक 25 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामला रविवार रात का है जब नवी अहमद बाइक से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि अहमद को आधी रात में बदमाश रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब वह नहीं रुका तो उन्होंने उस पर फायरिंग कर दी जिसमे अहमद को 4 गोलियां लगी हैं और उसे इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इसकी हर तरह से जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि हो सकता है किसी आपसी दुश्मनी की वजह से अहमद पर हमला बोला गया हो।

हालांकि जिस जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया उस जगह पर सीसीटीवी न लगे होने के कारण बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments