संगम विहार में रहने वाली एक लड़की ने दावा किया है कि साल 2017 में दो व्यक्तियों ने उसके साथ रेप किया था. लड़की का ये भी आरोप है कि उसके मां-पिता ने 20 लाख रुपये में आरोपियों से समझौता कर लिया और मामले को कोर्ट में रफा-दफा कर दिया.पीड़िता के मुताबिक, अगस्त 2017 में उसके साथ रेप हुआ था. इसके बाद आरोपी गिरफ्तार हो गए थे. इसमें से अतंरिम जमानत पाकर बाहर आए एक शख्स ने उसके माता-पिता से संपर्क किया. आरोपी ने पीड़िता का बयान बदलवाने और केस को वापस लेने के लिे दबाव बनाया. इसके लिए उसने 20 लाख रुपये का ऑफर भी दिया. चूंकि वे बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में वह मान गए. लेकिन, पीड़िता शांत नहीं रही. पीड़िता सोमवार को पुलिस स्टेशन पहुंची और आप-बीती बताई. उसने बताया कि दो व्यक्तियों ने उसका अपहरण करके रेप किया और एक सुनसान जगह पर छोड़ कर फरार हो गए. पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इसमें से एक सुनील शाही को अंतरिम जमानत मिल गई. 8 अप्रैल को वह उसके घर गया और पैसे का ऑफर दिया. पीड़िता ने बताया कि वह कमरे से उसके मां-पिता और शाही के बीच हो रही बातचीत को सुन रही थी. उसके जाने के बाद उसके पैरेंट्स उसे बयान बदलने के लिए कहने लगे.5 लाख रुपये दिए एडवांस पीड़िता के मुताबिक, कुछ देर के बाद एक आदमी आया और उसने 5 लाख रुपये एडवांस में दिए. उसके पैरेंट ने पैसे को बिस्तर के नीचे छिपा दिया और कोर्ट चले गए. इसके बाद पीड़िता पैसे लेकर अमन विहार पुलिस स्टेशन पहुंच गई और शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 195 (ए), 506 साक्ष्य छिपाने के लिए किसी को धमकी देना, 120 (बी) आपराधिक साजिश की सजा और सेक्शन 75 नाबानिग न्याय एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली गैंगरेप: पीड़िता ने सुनाई आप-बीती
Last modified on Wednesday, 18 July 2018 07:00
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!



