Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYरिलायंस जियो 2021 तक बन सकती है देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम...

रिलायंस जियो 2021 तक बन सकती है देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी..

देश की सबसे नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो 2021 तक देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी (राजस्व के मामले में) बन जाएगी और ग्राहकों की संख्या के मामले में 2022 तक सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन जाएगी। सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन एंड कंपनी के हाल ही में आई इस रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिलायंस जियो 2016 में भारत में व्यावसायिक तौर पर अपनी सेवा शुरू की थी। पिछले दो वर्षों में कंपनी ने न सिर्फ 25 करोड़ उपभोक्ता जोड़े हैं बल्कि अन्य दूरसंचार कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती पेश की है।

रिलायंस जियो ने फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा के साथ टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखा था जिसका नतीजा यह हुआ कि अन्य टेलिकॉम कंपनियों को भी अपनी वॉयस कॉलिंग और डाटा की दरों को कम करना पड़ा। बाद में कंपनी ने डाटा के लिए तो चार्ज लेना शुरू किया पर वॉयस कॉल फ्री ही रही। भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में यह धमाकेदार शुरूआत थी। महज कुछ महीनों में ही कंपनी ने 25 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जोड़ लिए हैं। आपको बता दें कि ग्राहकों की संख्या के लिहाज से जियो अभी तीसरे पायदान पर काबिज है।पिछले दो वर्षों में जियो ने जिस तेजी के साथ अपने नेटवर्क में ग्राहक जोड़े हैं यह कहा जा सकता है कि 2022 तक जियो ग्राहकों के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी। देश ही क्या दुनिया में किसी भी नई कंपनी का इतनी तेजी से विस्तार नही हुआ जितना जियो का हुआ है और वो भी तब जब भारत में मोबाइल कनेक्शन कहीं बड़ी मात्रा में मौजूद थे। सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन एंड कंपनी पिछले 20 वर्षों से मोबाइल बाजारों पर नजर रख रही है। उसके बावजूद कंपनी ने माना कि उन्हें उम्मीद नही थी कि जियो इतनी तेजी से नंबर 1 तक पहुंच जाएगा।रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो लगातार प्रति माह 60 लाख से 1 करोड़ सक्रिय ग्राहक जोड़ रही है और इसमें से ज्यादतर ग्राहक जियो का 1500 रु वाला जियोफोन लेते है। स्मार्टफोन यूजर्स से लेकर फीचर फोन यूजर्स के बीच जियो काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। जियो देश की पहली ऐसी टेलिकॉम कंपनी है जो 4जी नेटवर्क देश के 95 फीसद क्षेत्र में मुहैया करा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments