Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनरोहित शेट्टी की 'सिंबा' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 250 करोड़, इतने...

रोहित शेट्टी की ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 250 करोड़, इतने लाख रुपए मुंबई पुलिस को कर दिए दान…

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है । फिल्म में रोहित ने रणवीर सिंह और सारा अली खान को कास्ट किया था । रोहित शेट्टी इससे पहले भी कई कॉप फिल्में बनाकर बॉक्स ऑफिस के सरताज बन चुके हैं । ‘सिंबा’ ने रिलीज के कुछ दिनों बाद ही 100 करोड़ कमा लिए थे । अब इस फिल्म की कमाई 250 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुकी है । हाल ही में रोहित शेट्टी मुंबई पुलिस के कार्यक्रम ‘उमंग 2019’ में सिंबा की पूरी कास्ट के साथ पहुंचे थे । रणवीर सिंह और सारा अली खान ने इस कार्यक्रम में परफॉर्म भी किया था । रोहित शेट्टी की ये आठवीं ब्लॉकबस्टर फिल्म है । इस फिल्म से हुई बंपर कमाई का कुछ हिस्सा रोहित ने मुंबई पुलिस को दान कर दिया । इस प्रोग्राम के दौरान रोहित ने 51 लाख रुपए मुंबई पुलिस को दिए । रोहित शेट्टी की चेक देते हुए तस्वीर सामने आई है । तस्वीर में रोहित शेट्टी के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह चेक देते नजर आ रहे हैं । रोहित की पहली कॉप फिल्म ‘सिंघम’ थी । इसमें उन्होंने अजय देवगन को कास्ट किया था । इसके बाद ‘सिंघम 2’ बनाई । अब रणवीर सिंह के साथ ‘सिंबा’ बनाकर हिट हुए । इसके अलावा रोहित एक और प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं । इस फिल्म का नाम होगा ‘सूर्यवंशी’ । रोहित ने फिल्म में अक्षय कुमार को कास्ट करने की घोषणा कर दी है । फिल्म में हीरोइन अभी फाइनल नहीं हो पाई है । ये भी एक कॉप ड्रामा होगी । अपनी इस फिल्म की घोषणा रोहित बड़े ही दिलचस्प तरीके से की । ‘सिंबा’ के आखिर में अक्षय कुमार कैमियो करते नजर आए । यहां अक्षय खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं ‘मैं वीर सूर्यवंशी । टेररिज्म स्क्वॉयड का चीफ’ ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments