एक्टर-रेसलर जॉन सीना (John Cena) को एक्शन कॉमेडी फिल्म के लिए चुना गया है। जेसन बेटमन (Jason Bateman) इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण करेंगे। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, इस फिल्म को ‘गेम नाइट’ के लेखक मार्क पेरेस लिख रहे हैं।जॉन सीना ‘ट्रेनव्रेक’, ‘ब्लॉकर्स’ और ‘बंबलबी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा जॉन पारिवारिक कॉमेडी ‘प्लेइंग विद फायर’ में भी काम कर चुके हैं, जिसका निर्माण अगले महीने शुरू होगा। जॉन सीना ने खुद ट्विटर पर इस खबर को कंफर्म किया। सीना ने लिखा- “आजकल किसी भी बात को छिपा पाना बेहद कठिन काम है। इस खबर को साझा करते हुए मैं काफी उत्सुक हूं।”इतना ही नहीं फैंस के बीच इस बात की उत्सुकता भी देखी जा रही है कि रॉयल रंबल में नजर आएंगे या नहीं क्योंकि जॉन सीना इस बार रॉयल रंबल जीतने के प्रबल दावेदार हैं। वह सेथ रोलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ शीर्ष खिताब जीतने के शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं। जॉन सीना की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और ऐसे में रॉयल रंबल में उनका नहीं नजर आना फैंस के लिए काफी निराशाजनक साबित हो सकता है।
अब एक्शन कॉमेडी में दिखेंगे एक्टर-रेसलर जॉन सीना, जेसन बेटमन होंगे डायरेक्टर…
Recent Comments
on Hello world!



