Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeकरियरNTA UGC NET June 2019: जून में होगी नेट की परीक्षा, आवेदन...

NTA UGC NET June 2019: जून में होगी नेट की परीक्षा, आवेदन 1 मार्च से, यहां चेक करें शेड्यूल….

NTA UGC NET परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी. नेट की परीक्षा 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून 2019 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई को जारी कर दिया जाएगा.

NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने UGC NET 2019 परीक्षा के लिए एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के मुताबिक यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी.  यूजीसी नेट जून 2019 (UGC NET June 2019) परीक्षा के लिए आवेदन (UGC NET Application) की प्रक्रिया 1 मार्च 2019 से शुरू हो जाएगी. आवेदन करने की आखिरी 30 मार्च निर्धारित की गई है.  पिछले बार की तरह इस बार भी परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड ही होगी. परीक्षा (NTA NET Exam) 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून 2019 को आयोजित की जाएगी. नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 मई 2019 को जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि  नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों पेपर सिंगल सेशन में ही आयोजित किए जाएंगे.

परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा. अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर और जेआरएफ (NET JRF) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो 1 मार्च को आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन (UGC NET 2019 Apply Online) की प्रक्रिया NTA NET की ऑफिशियल वेबसाइट ntanet.nic.in पर शुरू होगी.

आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा के पैटर्न में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इस परीक्षा में 2 पेपर ही होंगे. पहला पेपर टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड और दूसरा पेपर आपके सब्जेक्ट (जो सब्जेक्ट आपके पास पोस्ट ग्रेजुएशन के समय था) का होता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments