Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतविश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पाक कप्तान सरफराज अहमद ने...

विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पाक कप्तान सरफराज अहमद ने कही ये बात…

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने विश्व कप 2019 में पाकिस्तान को बैन किए जाने की बात पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद क्रिकेट पर निशाना साधा जा रहा है जो निराश करने वाला है। उन्होंने कहा कि विश्व कप में खेले जाने वाले भारत व पाक के मैच का भारत में विरोध किया जा रहा है। मेरे हिसाब से ऐसा नहीं होना चाहिए और पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मैच खेला जाना चाहिए।

सरफराज ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखने की जरूरत है। भारत व पाकिस्तान में क्रिकेट के खूब पसंद किया जाता है और उन फैंस के लिए ये मुकाबला होना चाहिए। अहमद ने बिना भारत का नाम लिए कहा कि क्रिकेट को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना बनाया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान का मैच तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाना चाहिए क्योंकि इस खेल को देखने वाले लाखों लोग हैं। मैं नहीं समझता कि क्रिकेट को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना बनाया जाना चाहिए।

पाक कप्तान ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद क्रिकेट को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है जो काफी निराशाजनक है। पाकिस्तान ने कभी भी खेल को राजनीति के साथ नहीं मिलाया। किसी भी खेल को सिर्फ और सिर्फ खेल की तरह ही लेना चाहिए। वहीं भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ खेल संबंध ही नहीं हर तरह से संबंधों का खात्मा होना चाहिए। हालांकि गावस्कर और सचिन जैसे क्रिकेटरों ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलकर उनको हराना चाहिए ना कि इसका बहिष्कार किया जाना चाहिए। सचिन ने ये भी कहा था कि अगर भारत पाक के साथ नहीं खेलता है तो उसे ही इसका फायदा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments