Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनसुशांत की फिल्म सोनचिड़‍िया की स्क्रीन‍िंग, नजर आईं सारा अली खान...

सुशांत की फिल्म सोनचिड़‍िया की स्क्रीन‍िंग, नजर आईं सारा अली खान…

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी सोनचिड़िया 1 मार्च को स‍िनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे. बुधवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीन‍िंग बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रखी गई. स्क्रीन‍िंग में कई स‍ितारे पहुंचे लेकिन सबसे ज्यादा खास रही सारा अली खान की एंट्री. सारा अली खान अपने को स्टार सुशांत स‍िंह को सपोर्ट करने स्क्रीन‍िंग में अनन्या पांडे के साथ पहुंचीं. सारा, अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में सुशांत के अपोजिट नजर आई थीं. इन द‍िनों सारा अली खान और सुशांत के लिंकअप की खबरें जोरों पर हैं. सारा और सुशांत को कई बार एक-दूसरे के साथ क्वाल‍िटी टाइम ब‍िताते देखा गया है. सारा अली खान अपने को स्टार सुशांत स‍िंह को सपोर्ट करने स्क्रीन‍िंग में अनन्या पांडे के साथ पहुंचीं. सारा, अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में सुशांत के अपोजिट नजर आई थीं. इन द‍िनों सारा अली खान और सुशांत के लिंकअप की खबरें जोरों पर हैं. सारा और सुशांत को कई बार एक-दूसरे के साथ क्वाल‍िटी टाइम ब‍िताते देखा गया है. सोनचिड़िया की स्क्रीन‍िंग में भूमि पेडनेकर अपनी बहन के साथ नजर आईं. भूमि ने फिल्म में डकैत की भूमिका न‍िभाई है. फिल्म में अपने रोल के बारे में भूमि ने बताया था कि खुद को किरदार में उतारने के लिए मैंने दो महीने के लिए खुद को चंबल की माहौल में रहना शुरू किया था. भूमि पेडनेकर ने बताया कि मैंने इस दौरान पूरी टीम के साथ मिलकर चूल्हे पर खाना भी बनाया. सोनचिड़िया की स्क्रीन‍िंग में धड़क स्टार ईशान खट्टर भी नजर आए. जावेद अख्तर-शबाना आजमी सोनचिड़िया की स्क्रीन‍िंग पर पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सोनचिड़िया को करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म का सब्जेक्ट देखते हुए इसकी जबरदस्त कमाई की उम्मीद है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments