Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमऔरंगाबाद में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगी JCB मशीनें फूंकी...

औरंगाबाद में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगी JCB मशीनें फूंकी …

जहां बुधवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने चिरैया गांव में धावा बोलकर सड़क निर्माण के काम को रोक दिया. फिर वहां खड़ी दो जेसीबी मशीनों को फूंक दिया.

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया. जहां हथियारबंद नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण में लगी दो जेसीबी मशीनों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही वहां काम कर रहे मजदूरों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें एक कमरे में बंद करके नक्सली वहां से फरार हो गए.

घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र की है. जहां बुधवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने चिरैया गांव में धावा बोलकर सड़क निर्माण के काम को रोक दिया. फिर वहां खड़ी दो जेसीबी मशीनों को फूंक दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या 18 से 20 थी.

नक्सलियों ने वहां काम करने वाले मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की और सभी को एक कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए. मदनपुर थाना के प्रभारी पंकज कुमार ने मीडिया को बताया कि सड़क निर्माण का कार्य स्थानीय ठेकेदार करा रहे थे. जब घटना की सूचना मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.

फिलहाल, आरोपी नक्सलियों की तलाश में जुट गई है. हालांकि इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि नक्सलियों ने लेवी (रंगदारी) नहीं मिलने के कारण इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस नक्सलियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments