Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनमसूद अज़हर के चीनी वीटो पर बोलने से यूं बचे आमिर खान...

मसूद अज़हर के चीनी वीटो पर बोलने से यूं बचे आमिर खान…

फिल्म अभिनेता आमिर खान से उनके जन्मदिन के अवसर पर जब पत्रकारों ने पाकिस्तानी आतंकवादी सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में पाबंदी लगाने पर लाए गए विधेयक को चीन द्वारा वीटो करने पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो बर्थडे बॉय कन्नी काट गएl

आमिर खान ने प्रश्न की गंभीरता को समझते हुए इस पर से मीडिया का ध्यान तुरंत भटका दिया और कोई जवाब नहीं दिया l उन्होंने कहा मेरे जन्मदिन पर आप आतंकवाद की बात कर रहे हो? इसके बाद वह तुरंत दूसरा प्रश्न सुनने लगेl गौरतलब है कि आमिर खान की चीन में जबरदस्त लोकप्रियता है वो चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय कलाकार हैंl उनकी फिल्मों पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार ने वहां पर ख़ूब कमाई की हैl

वैसे आमिर खान ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया ख़ूब बात की अपनी अगली फिल्म का नाम लाल सिंह चड्ढा होगा ये बताया l आमिर खान इस फिल्म में सिख का किरदार निभाएंगे और अगले छह महीने में 20 किलो तक वजह कम करेंगे l आमिर खान ने इस मौके पर आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा कि सभी वो वोट देना ही चाहिएlबता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की नामी हस्तियों को टैग करते हुए वोट देने के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूग करने की अपील की थी और आमिर खान के साथ सलमान खान को अंदाज़ अपना अपना स्टाइल में ट्वीट किया थाl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments