Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनकांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं...

कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं उर्मिला मातोंडकर….

कांग्रेस उर्मिला मतोंडकर को उत्तम मुंबई से सीट चुनवा लड़वा सकती हैं। पहले इस सीट से बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे और मराठी एक्ट्रेस असावरी जोशी को चुनवा लड़वाने की खबरे थीं, लेकिन अब कांग्रेस इस सीट से उर्मिला को मैदान में उतारने का बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को उर्मिला पार्टी ज्वाइन कर सकती हैं। इसी के बाद वो जल्द ही कांग्रेस के लिए प्रचार करना भी शुरू करेंगी।

पहले शिल्पा और असावरी इस सीट से लड़ने वाली थीं चुनाव

फिलहाल उर्मिला कांग्रेस की सदस्य नहीं है, लेकिन जल्द ही वो कांग्रेस की सदस्यता ले सकती हैं। शिल्पा शिंदे और असावरी जोशी पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ले चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस इस सीट पर किसी मजबूत दावेदाकर को उतारना चाहती है। उन्हें उर्मिला ज्यादा दमदार लग रही हैं इसलिए पार्टी उन्हें इस सीट से चुनाव लड़वाना चाहती है।

बीजेपी की तरफ से गोपाल शेट्टी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
इस सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए कई कलाकारों और खिलाड़ियों को टिकट दिए हैं और अब कांग्रेस भी उसी रहा पर चल रही है।

बीजेपी में शामिल हो सकती हैं सपना चौधरी

पिछले दिनों खबर थी की सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है, लेकिन बाद में उन्होंने इसका खंडन किया था। वहीं अब चर्चा है कि सपना बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments